उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है जबकि कल से नामांकन पत्रों की जांच होगी और प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है आज लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम हरीश रावत समेत बचे हुए प्रत्याशी नामांकन करेंगे वहीं गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा मौजूदा मंत्री बंशीधर भगत अरविंद पांडेय विशन सिंह चुफाल व रेखा आर्य ने नामांकन पत्र जमा कराए

वहीं कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी महेंद्र पाल सिंह आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर व उक्रांद के पुष्पेश त्रिपाठी ने भी नामांकन पत्र जमाकर ताल ठोकी आपको बता दे रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की मीना शर्मा और सुरेंद्र सिंह व सोनी श्रीवास्तव ने निर्दल नामांकन कराया गदरपुर से भाजपा के अरविंद पांडेय कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन व न्याय धर्म सभा पार्टी से लाल बहादुर यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया

बाजपुर से सपा के धनराज भारती जसपुर से भाजपा के डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल कांग्रेस के आदेश सिंह चौहान बसपा से अजय अग्रवाल आप के डा. युनूस चौधरी ने नामांकन किया सितारगंज सीट से भाजपा के सौरभ बहुगुणा कांग्रेस से नव तेजपाल सिंह आप के अजय जयसवाल और कांग्रेस के बागी नारायण पाल ने बसपा से नामांकन पत्र जमा कराया

नानकमत्ता से भाजपा के प्रेम सिंह राणा कांग्रेस से गोपाल सिंह राणा काशीपुर से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा कांग्रेस के नरेश चंद सिंह सपा के बलजिंदर सिंह बसपा के गगन कांबोज ने पर्चा भरा किच्छा सीट से भाजपा के राजेश शुक्ला कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ आप के कुलवंत सिंह उक्रांद के जीवन सिंह नेगी भारतीय शक्ति चेतन पार्टी से सुरेंद्र सिंह व निर्दल हरीराम राय ने पर्चा भरा
