युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत एव क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बना चुके महेंद्र सिंह दुमड़ा राजू को कांग्रेस प्रदेश सचिव बनाया गया है
यहां आपको बता दे कि कॉलेज के समय से छात्र नेता के रूप में अपनी राजनीति की शुरवात करते हुए अपने जीवन काल मे दर्जनों चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए लड़वा चुके है पार्टी के लिए उनका समपर्ण भाव देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संतुति पर युवा कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह दुमड़ा को पार्टी का प्रदेश सचिव बनाया गया है

जिसको लेकर महेंद्र सिंह दुमड़ा( राजू ) ने मा0 हरीश रावत, गणेश गोदियाल सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद अर्पित किया है वही सोशल मीडिया के माध्यम से महेंद्र सिंह दुमड़ा को ढेरों बधाई संदेश मिल रहे है।उनका कहना है मतदान हो चुका है और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस सरकार बना रही है

जिसके लिए वह हर कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं प्रदेश की जनता को धन्यवाद करते हैं जिन्होंने कॉन्ग्रेस पर विश्वास जताते हुए अपने मत का प्रयोग किया है
