रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना के अंतर्गत वार्ड नं 32 भूरारानी में सिटीवन गेट 2 से गोलचक्कर तक 800 मीटर पीसी रोड के निर्माण का शिलान्यास किया इस दौरान विधायक बनने के बाद शिव अरोरा का सिटी वन पहुँचने पर स्थानीय लोगो द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन हुआ इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने लोगो को सम्बंधित करते हुए कहा आप सभी के अपार स्नेह एव आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप रुद्रपुर विधानसभा में प्रचण्ड विजय प्राप्त हुई निश्चित रूप से यह जीत रुद्रपुर की जनता की जीत है और रुद्रपुर की जनता की सेवा के लिये शिव अरोरा सदैव समर्पित रहेगा विधायक शिव अरोरा ने कहा विकास कार्य मे किसी भी प्रकार की कोई कमी नही आने दी जायेगी वही विकास के क्रम में सिटी वन को 800 मीटर रोड का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जिसका कार्य जल्द पूर्ण होकर सिटी वन की जनता को समर्पित किया जायेगा विधायक शिव अरोरा ने कहा भविष्य में भी सिटी वन में जो कार्य लंबित है उनको पूर्ण करने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे इस दौरान शिलान्यास कार्यक्रम ने मेयर रामपाल राकेश सिंह अमित नारंग जगदीश विश्वास प्रीत ग्रोवर पंकज बांगा पार्षद मोहन खेड़ा मयंक कक्कड़ सुखवीर सिंह सुखदर्शन सिंह अशोक बजाज सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह विनोद श्रीवास्तव अरुण बठला अरुण चुघ मनमोहन वाधवा कार्तिक घीक प्रमोद यादव अशोक अरोड़ा सी के उपाध्याय बूटा सिंह आदि लोग मौजूद रहे
