केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को रामपुर के पटवाई स्थित देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन किया इस दौरान अमृत सरोवर में नौका विहार का आनंद लिया और बाद में फूड कॉर्नर पर जाकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ गोलगप्पों का स्वाद भी चखा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पटवाई स्थित एक तालाब को अमृत सरोवर के रूप में सजाया-संवारा गया है ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत निधि से करीब 57 लाख रुपये की लागत से बने अमृत सरोवर का शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ उद्घाटन किया इस अवसर पर नकवी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्य गिनाने के साथ ही पटवाई के अमृत सरोवर को पर्यटन व ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने का मजबूत संसाधन बताया इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया
